बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला एचआईवी (एड्स) के लिहाज से काफी संवेदनशील है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। जिला एड्स कार्यक्र म के प्रबंधक बृजेश कुमार ने आज यहां बताया कि चित्रकूटधाम मण्डल के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच साल के दौरान मण्डल में एड्स से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 84 लोग तो सिर्फ बांदा के ही हैं। उन्होंने बताया कि चित्रकूटधाम मण्डल में एड्स के सबसे ज्यादा 391 रोगी बांदा में हैं जिनमें 239 पुरुष तथा 152 महिलाएं हैं। इसके अलावा जिले में पिछले पांच साल के दौरान इस रोग से 65 पुरुषों, 13 महिलाओं और छह बच्चों की मौत हो चुकी है। कुमार ने बताया कि मण्डल के चित्रकूट जिले में पिछले पांच वर्षो में एड्स से 12 लोगों की मृत्यु हुई है और इस अवधि में जनपद में 145 लोग एचआईवी (एड्स) से ग्रस्त हैं। इसके अलावा हमीरपुर में पिछले एक साल में इस रोग से तीन लोगों की मौत हुई है और मौजूदा वक्त में 24 लोग इस लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। कुमार ने बताया कि महोबा जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान 5364 लोगों की जांच हुई जिनमें से चार को एचआईवी पाजिटिव पाया गया है।
1.
Rashtirya sahara National
Edition 3-12-2012 Page 13 (LokLF;)
No comments:
Post a Comment