Tuesday, September 11, 2012

नकली दवाओं के खिलाफ योजना जल्द : सुदीप



नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा है कि सरकार नकली और असुरक्षित दवाओं के कारोबार से निपटने के लिए जल्द ही एक योजना तैयार करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में राज्यों को ज्यादा सक्रि य भूमिका निभाने की जरूरत है क्योंकि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। उन्होंने मरीज सुरक्षा और दवा पहचान की तकनीकपर आधारित दो दिनों की एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के पहले दिन ये बातें कहीं। पार्टनरशिप फॉर सेफ मेडिसिन इंडिया’ (पीएसएम) की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्रालय और वि स्वास्थ्य संगठन समेत देशिवदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के कई अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। सुदीप ने कहा, ‘दवाओं के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि के कारण भारत को विकासशील देशों की फाम्रेसी कहा जाने लगा है। लेकिन नकली दवाओं का कारोबार हमारी इस छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसके प्रति काफी गंभीर है और इसपर लगाम लगाने के लिए एक योजना बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य राज्यों के अधिकार का विषय है जिसके कारण केंद्र इन मामलों में अधिक हस्तक्षेप नहीं कर सकता, इसलिए ऐसी दवाओं पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए राज्य सरकारों को काफी सक्रि य भूमिका निभानी होगी।

No comments:

Post a Comment