Tuesday, September 11, 2012

स्टेम सेल के एक इंजेक्शन से खत्म हो जाएंगी झुर्रियां





लंदन। लंबे समय तक जवां दिखने के लिए महिलाओं को अब दर्दनाक बोटोक्स इंजेक्शन और बेहद मंहगी कॉस्मेटिक सर्जरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एक ब्रिटिश कंपनी एक नए प्राकृतिक
तरीके का परीक्षण कर रही है जिसमें मरीज अपने स्टेम सेल को इंजेक्शन से डालेगा ताकि युवावस्था का लचीलापन बहाल किया जा सके। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये नई त्वचा की कोशिकाओं की गति को बढ़ा देगी जिसे फाइब्रोब्लास्ट कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इससे इलास्टिक इन्ग्रेडिएंट कोलागेनका निर्माण तेज होता है। इलास्टिक इन्ग्रेडिएंट कोलागेनका निर्माण युवावस्था में बड़ी मात्रा में होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह कम होता जाता है। ग्लास्गो स्थित फार्मासेल कंपनी 12 महीने में क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगी।

No comments:

Post a Comment