लंदन, प्रेट्र : आंखों के लिए विटामिन ए की उपयोगिता से हम वाकिफ हैं लेकिन हालिया हुए एक अध्ययन में इसके कैंसर के इलाज में भी मददगार होने की बात कही गई है। शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन ए कई तरह के कैंसर के इलाज में मददगार साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर एंटीकैंसर रिसर्च नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि त्वचा कैंसर को छोड़कर सूर्य की रोशनी कई प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करती है। वैज्ञानिकों ने 15 तरह के कैंसर और सूरज की रोशनी के मध्य संबंध होने का भी दावा किया है। विटामिन ए से कैंसर का इलाज संभव है। वैज्ञानिक इस खोज को एक नई भोर के तौर पर देख रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क के विशेषज्ञों ने पाया कि कैंसर कोशिकाएं विटामिन ए में पाए जाने वाले रेटिनोइक एसिड से नियंत्रण में रहती हैं। इस शोध को डेली एक्सप्रेस में प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों को भरोसा है कि विटामिन ए को एक नए कैंसर रोधी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि इस अध्ययन से जुड़े परीक्षण प्रोस्टेट कैंसर के ही संदर्भ में किए गए हैं। पर यॉर्कशायर कैंसर रिसर्च के प्रोफेसर नोरमैन मैटलैंड का कहना है कि यह इलाज अन्य प्रकार के कैंसर के लिए भी कारगर है। साथ ही उन्होंने विटामिन ए के सप्लीमेंट के अंधाधुंध प्रयोग को भी गलत बताया है। उनका कहना है कि नियमित भोजन में विटामिन ए की खुराक लेना अपेक्षाकृत एक बेहतर विकल्प है। यह अध्ययन विज्ञान पत्रिका न्यूक्लिक एसिड में प्रकाशित किया गया है। विटामिन ए ज्यादातर दूध और गाजर जैसे खाद्य पदार्र्थो में बहुतायत में मिलता है इसलिए डॉक्टर भी आहार में इन चीजों को लेने की सलाह देते हैं ताकि शरीर में इसकी कमी न होने पाए
No comments:
Post a Comment