Thursday, March 3, 2011

धमनियों में रक्तप्रवाह बाधित करता है भोजन में ज्यादा नमक


खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें नमक की एक नियंत्रित मात्रा की जरूरत होती है, लेकिन जब नमक का प्रयोग खाने में अनियंत्रित मात्रा में किया जाता है, तो यह स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने लगता है। शोधकर्ताओं के अनुसार अधिक नमक वाला खाना खाने से आधे से एक घंटे तक मुख्य धमनियों में रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। ज्यादा नमक वाला भोजन करने से रक्त प्रवाह कम हो जाता है। 16 स्वस्थ्य वयस्कों पर यह शोध किया गया। ऑस्ट्रेलिया के एडलायड के शोधकर्ताओं के एक संगठन के अनुसार इस बात को भी समझने की जरूरत है कि नियंत्रित मात्रा में नमक का प्रयोग स्वस्थ्य पुरुषों और महिलाओं पर किस तरह का प्रभाव डालता है। कंसेन्सस एक्शन ऑन साल्ट एंड हेल्थ इन यूके के अध्यक्ष प्रोफेसर ग्राहम मैक्ग्रेगर के अनुसार यह शोध काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये मात्र चार ग्राम नमक के प्रयोग से रक्त नलिकाओं की कार्य प्रणाली पर हो रहे प्रभाव को दर्शाता है। जो किसी भी तरह के हृदय रोग के शुरुआती लक्षण का संकेत हो सकते हैं। प्रोफेसर मैक्ग्रेगर के मुताबिक हम जब भी नमक का प्रयोग करते हैं तो हम उन कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं जो हमारी धमनियों में मौजूद हैं। यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित हुआ |

No comments:

Post a Comment