ठ्ठजागरण संवाददाता, बठिंडा कैंसर
मरीजों की तादाद में हर साल पांच से दस फीसद का बढ़ावा हो रहा है। पंजाब
ही नहीं, देश
के हर राज्य में कैंसर नासूर बनता जा रहा है। यह कहना है
देश के विभिन्न हिस्सों से बठिंडा पहुंचे कैंसर रोग के माहिर डॉक्टरों का।
कैंसर रोग संबंधी नार्थ इंडिया के कैंसर रोग माहिर डाक्टरों ने इसके अलावा
भी कई अहम खुलासे किए। बठिंडा में रविवार को नार्थ इंडिया के
कैंसर रोग के माहिर डॉक्टरों के सेमिनार का अंतिम दिन
था। इन दो दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए डॉक्टरों
ने कैंसर इलाज की तकनीक संबंधी एक-दूसरे से अपना तजुर्बा सांझा किया।
मेदांता अस्पताल मुंबई के डॉ. तेजिंदर सिंह ने बताया कि लोग कैंसर संबंधी
जागरूक हुए हैं। अब पहली स्टेज पर मिलने वाले कैंसर के मरीज पहले से काफी
ज्यादा हैं। इससे इलाज सस्ता और आसान हो रहा है। वहीं, मैक्स
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बठिंडा के डॉ. राजेश वशिष्ठ का कहना है
कि कैंसर इलाज में जो सुविधा दिल्ली में है, पंजाब में नहीं।
सेमिनार के जरिए
डाक्टरों को पता चला है कि जिस रिसर्च को आधार मानकर वह कैंसर पीडि़त का
इलाज कर रहे हैं, असल
में दिल्ली व मुबई जैसे शहरों के डॉक्टर पहले ही उस
रिसर्च का इस्तेमाल कर परिणाम देख चुके हैं। पीजीआई
चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर व मुखी डॉ. बी.डी गुप्ता ने कहा कि डाक्टरों
द्वारा एक-दूसरे से अपना तजुर्बा सांझा करने का फायदा डाक्टर के साथ-साथ
कैंसर पीडि़त को भी होगा। अगर देखा जाए तो हर साल पांच से दस फीसद लोग
कैंसर की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि ये हाल पंजाब का है, देश के
हर हिस्से में कैंसर मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। सेमिनार
में राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल
प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मंुबई, दिल्ली
और देश के कई राज्यों से आए डॉक्टरों ने अपने द्वारा कैंसर रोग पर की
जा रही नई रिसर्च को एक-दूसरे को बताया और समझाया कि कैसे उनकी रिसर्च किस-किस
तरह के कैंसर पीडि़तों के इलाज में बेहतर सहायता कर सकती है। सेमिनार
में मेदांता अस्पताल मुबई से डा. तेजिंदर सिंह, राजीव गांधी कैंसर अस्पताल
दिल्ली से डॉ. सरूपा मित्रा, जम्मू मेडिकल कालेज से डॉ. आशुतोष गुप्ता, पीजीआई
रोहतक से डॉ. विवेक कुमार, मैक्स
सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल दिल्ली से डॉ. एके
आनंद, डॉ.
वनीत गोयल, बठिंडा
से डा. राजेश वशिष्ठ, पीजीआई
चंडीगढ़ से डॉ. एसपी शर्मा, डॉ.
फिरोज पटेल, डॉ.
राकेश कपूर व फरीदकोट
मेडिकल कालेज से डॉ. एचपी यादव ने कैंसर रोग संबंधी कई अहम खुलासे किए। इसके
अलावा सेमिनार में कैंसर के कारण, इलाज के लिए अपनाई जा रही तकनीक, विभिन्न
तरह की रिसर्च व कैंसर इलाज में उपयोगी मशीनों के संबंध में डॉक्टरों
ने एक-दूसरे को जागरूक किया। हालांकि इस महामारी को रोकने में अभी तक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सफलता नहीं मिली है।
Dainik Jagran National edition Date 1-10-2012 Healtl Pej -5
No comments:
Post a Comment