Thursday, October 4, 2012

दिल्ली में बढ़े डेंगू के मामले प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी




जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी में डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी जारी है। बुधवार को 10 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में इस वर्ष डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 95 तक पहुंच गई है, जिसमें तीन मामले दिल्ली के बाहर के हैं। पिछले वर्ष इन दिनों तक 275 मामले की पुष्टि हुई थी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। जामिया इलाके में डेंगू के प्रकोप का खासा असर दिख रहा है। जामिया निवासी जावेद की पत्नी नुसरतजहां को डेंगू की वजह से पहले सफदरजंग में भर्ती किया गया फिर बाद में उसे एम्स रेफर कर दिया। जावेद का आरोप है कि नुसरत का प्लेटलेट्स जब गिरकर 30 हजार से नीचे आ गया तो डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया। वहां पहले दो यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया गया था। एम्स में उसे तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाया जा चुका है। वहीं दूसरी ओर डेंगू की वजह से दिल्ली में प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गई है। रोटरी ब्लड बैंक के डॉ. एनके भाटिया ने कहा कि केवल नांगलोई इलाके में इन दिनों हर दिन 50 से 60 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल सूत्रों का कहना है कि खून से प्लेटलेटस से अलग करने की मशीन गिनती के अस्पतालों में है। इसलिए कई बार खून का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता।
Dainik jagran National Edition ,Health , 4-10-2012 Pej-3

No comments:

Post a Comment