नई दिल्ली, एजेंसी : पोलियो वायरस के खिलाफ जंग के सुखद परिणाम को देखते हुए
उम्मीद है कि भारत को 2014 तक पूरी तरह पोलियो मुक्त
देश घोषित कर दिया जाएगा। लोगों में जागरूकता के लिए बुधवार को विश्व पोलियो
उन्मूलन दिवस मनाया जा रहा है। मालूम हो कि इस वर्ष के शुरू में विश्व स्वास्थ्य
संगठन ने भारत को पोलियो संक्रमित देशों की सूची से हटा दिया था। 2014 तक कोई केस नहीं आया तो भारत को पूर्ण पोलियो मुक्त देश घोषित कर
दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के उप निदेशक डॉक्टर
अजय खेर के अनुसार, पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान में पोलियो के वायरस आज भी मौजूद हैं। इसलिए खतरे को
देखते हुए सजगता जारी है। देश में पोलियो का अंतिम केस पश्चिम बंगाल के हावड़ा
जिले में जनवरी 2011 में पाया गया था। पड़ोसी
देश से भारत में पोलियो वायरस के आने की संभावना को देखते हुए पांच सीमावर्ती
क्षेत्रों जम्मू कश्मीर स्थित बारामुला और पुंछ, पंजाब स्थित अटारी और वाघा बार्डर एवं राजस्थान के मनाबो में पोलियो
उन्मूलन कार्यक्रम जारी है। इस काम में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ विश्र्व
स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ व रोटरी इंटरनेशनल
जैसी संस्थाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। पोलियों के हाई रिस्क एरिया, सघन बस्तियों व घुमंतू परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा
रहा है। पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में लगी 6,500 सदस्यों की टीम का फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार राज्यों में नियमित टीकाकरण पर है।
Dainik jagran National Edition 24-10-2012 LokLF;) pej -5
No comments:
Post a Comment