Thursday, February 3, 2011

शोधकर्ताओं ने खोला अल्जाइमर का राज


वैज्ञानिकों ने उस प्रोटीन संरचना का पता लगाने का दावा किया है जिससे अल्जाइमर (याददाश्त की कमी) बीमारी होती है। इस खोज से बीमारी के इलाज में काफी मदद मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया में सीएसआइआरओ के डॉक्टर जोस वर्गीस के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय दल ने इस प्रयोग को अंजाम दिया। बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने एमिलॉएड बीटा नामक उस प्रोटीन संरचना की खोज की है, जिससे याददाश्त की कमी होती है। एमिलॉएड बीटा दिमाग में एक जगह खुद ही एकत्रित होने लगता है और ऐसी परत बना लेता है जिससे याद रखने की क्षमता अवरुद्ध हो जाती है और याददाश्त क्षीण पड़ने लगती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है, लेकिन एमिलॉएड बीटा के परत बनाने की जानकारी मिलने के बाद इसका इलाज खोजना थोड़ा आसान हो गया है। जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंसेज नामक पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट में डॉक्टर वर्गीस ने बताया कि हम प्रयोग के जरिए एमिलॉएड बीटा को रवेदार बनाने में भी कामयाब रहे हैं जिसके जरिए इसकी रोकथाम संभव है।


No comments:

Post a Comment