Monday, February 7, 2011

घरों के पास पेट्रोल पंप देता है कैंसर


एक चौंका देने वाले वैज्ञानिक शोध में दावा किया गया है यदि आपका घर पेट्रोल पंप के नजदीक है, तो घर के सदस्यों को कैंसर हो सकता है। स्पेन की मर्सिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया है। उन्होंने पाया कि पेट्रोल पंप के सौ मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों में प्रदूषण की अधिकता के चलते कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। यहां तक कि ऐसे घरों में कैंसर पैदा करने वाले रसायन हवा में घुले हुए पाए गए। प्रमुख शोधकर्ता, मार्टा डोवल के अनुसार, हवा में घुलने वाले बैंजीन जैसे कुछ जहरीले रसायन कैंसर की आशंका को बढ़ाते हैं। पेट्रोल पंप के नजदीक घरों में उनकी मात्रा शहर के बाकी इलाकों में औसत मात्रा से ज्यादा मापी गई, जहां यातायात प्रदूषण का प्राथमिक स्रोत था। अध्ययन में पाया गया कि पेट्रोल पंप के आसपास के प्रदूषण में जहरीले रसायन सबसे अधिक होते हैं। दरअसल यहां पेट्रोल भराने के लिए आने वाले वाहन और पेट्रोल पंप को पेट्रोल की आपूर्ति कराने वाले टैंकरों के जलते ईधन के कारण हवा जहरीली हो जाती है। कई बार पेट्रोल पंप में होने वाला रिसाव बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। शोधकर्ताओं ने मर्सिया के विभिन्न शहरी इलाकों में यातायात प्रदूषण को मापा और उसकी तुलना तीन पेट्रोल पंपों के आसपास के वातावरण से की। उन्होंने पाया कि पेट्रोल पंप के नजदीक घर का होना बीमार बना सकता है। अगर आपका घर 50 मीटर के दायरे में है, तो यह खतरा दोगुना हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि घर बनाने से पहले सुनिश्चित करें कि आसपास पेट्रोल पंप तो नहीं है।


No comments:

Post a Comment