Sunday, January 9, 2011

आलूबुखारा खाएं और बनाएं खुद को सुंदर

आज के समय में भला कौन आकर्षक दिखना नहीं चाहता! इसके लिए वैज्ञानिकों ने एक बेहद आसान और स्वास्थ्यवर्धक नुस्खा बताया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन आलूबुखारा और गाजर जैसे पर्याप्त पिगमेंट वाले फलों को खानें से आपकी त्वचा पहले के मुकाबले कहीं अधिक दमक सकती है और आप सुंदर दिख सकते हैं। सेंट एंड्रयू और ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने त्वचा के रंग और आकर्षकपन के बीच संबंध पर अध्ययन किया। उनका कहना है कि जिन फलों में पिगमेंट की मात्रा उच्च होती है उनका सेवन करने से खासतौर पर पीली त्वचा वाले लोगों को बेहद फायदा होगा। द डेली टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, वैज्ञानिकों ने पहली बार यह स्थापित किया है कि कुछ खास फलों और सब्जियों में मौजूद पीले पिगमेंट या कैरोटिनॉयड्स त्वचा को पीलापन देने में मुख्य भूमिका अदा करते हैं। परियोजना पर कार्य करने वाले एक शोधकर्ता इयान स्टीफन ने कहा कि पीलेपन और कैरोटिनॉयड्स के बीच मिला संबंध युवा लोगों को ज्यादा फल और सब्जियां खाने के प्रति प्रोत्साहित करेगा।

No comments:

Post a Comment