Saturday, January 15, 2011

पता चला, आखिर क्यों होता है सीजोफ्रेनिया!

सीजोफ्रेनिया बीमारी के कारण का पता लगाने में वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में किए शोध के अनुसार मस्तिष्क के विकास के दौरान ब्रेन सेल्स मनुष्य की विचार प्रकिया से संबंधित दिमाग के बाहरी हिस्से कोर्टेक्स तक नहीं पहुंच पाते। यह सीजोफ्रेनिया का एक कारण हो सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि सीजोफ्रेनिया से पीडि़त व्यक्तियों में ब्रेन सेल्स कोर्टेक्स तक पहुंचने से पहले उसकी निचली सतह में फंसकर रह जाते हैं। शोध में शामिल प्रमुख वैज्ञानिक सिंडी शेनोन विकर्ट का कहना है कि मस्तिष्क के विकास के दौरान ब्रेन सेल्स कोर्टेक्स तक पहंुचने से पहले बीच में ही फंस जाते हैं और ऐसा गर्भावस्था में मस्तिष्क के विकास के दौरान ही नहीं होता, बल्कि स्वस्थ शिशुओं, किशोरावस्था या उससे आगे भी यह जारी रह सकता है। विकर्ट का कहना है कि सीजोफ्रेनिया से पीडि़त लोगों के मस्तिष्क का विकास रुक जाता है और इस शोध ने यह समझने में मदद की है ऐसा कैसे होता है? वैज्ञानिकों का कहना है कि अध्ययन के अगले चरण में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि ब्रेन सेल्स क्यों कोर्टेक्स तक नहीं पहुंच पाते हैं?


No comments:

Post a Comment