टीवी या कंप्यूटर के सामने लगातार बैठने का मतलब दिल की बीमारियों और अकाल मौत को बुलावा देना है। एक नए वैज्ञानिक शोध में दावा किया गया है कि हर दिन टीवी या कंप्यूटर पर चार घंटे से ज्यादा वक्त बिताने पर व्यक्ति में दिल की बीमारियों की आशंका 125 फीसदी बढ़ने के साथ उसकी मौत तक हो सकती है। फिर चाहे वह व्यायाम करते हो या नहीं। जबकि दो घंटे या उससे कम समय बिताने वालों के लिए कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा शरीर में सूजन आने के साथ ही पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। यह शोध यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने किया है। प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर इमैन्युल स्टामेटेकिस ने बताया, जो लोग किसी प्रकार की तीव्र प्रकाश वाली स्क्रीन के सामने घंटों बिताते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में दोगुना हो जाता है। इनमें कंप्यूटर और टीवी सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। शोधकर्ताओं ने पहली बार कंप्यूटर या टीवी के सामने घंटों बिताने वाले लोगों पर अपने परीक्षण किए। उन्होंने पाया कि ऐसे लोगों में दिल की बीमारियों की आशंका 125 प्रतिशत तक होती है। व्यक्ति यदि धूम्रपान करता हो और उसे तनाव भी रहता हो, तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। डॉक्टर स्टामेटेकिस का कहना है कि ऐसे में व्यक्ति यदि व्यायाम भी करता है तो उसका कोई फायदा नहीं होता।
No comments:
Post a Comment