Sunday, January 16, 2011

प्रोस्टेट व ब्रेस्ट कैंसर में लाभकारी है सोयाबीन

आईसोफलावोन केमिकल की उच्च मात्रा लेने से ब्रेस्ट ट्यूमर के हमले में 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई और लो-ग्रेड ट्यूमर के जोखिम में भी 60 फीसदी कमी दर्ज की गई

वैज्ञानिकों की मानें तो सोया फूड ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं को भरोसा है कि सोयाबीन में मौजूद आईसोफलावोन केमिकल दोनों प्रकार के कैंसर से निपटने में सक्षम होगा। शिकागो स्थित नार्थ-वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता दो अलग-अलग शोध के दौरान मिले तथ्य के बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि प्रतिदिन जेनिस्टिन दवा की एक गोली, जो सोया बीन्स में पाई जाने वाली नेचुरल आईसोफलावोन केमिकल से निर्मित है, से प्रोस्टेट कैंसर की प्रक्रिया को बाधित अथवा धीमा किया जा सकता है। हालांकि यह परीक्षण 38 लोगों वाले एक छोटे से दल पर किया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब नॉन टॉक्सिक उपचार के जरिए कैंसर ग्रस्त कोशिकाओं की प्रक्रि या में रोकथाम की जा सकेगी। प्रो. रेमंड बर्गन ने बताया कि सोयाबीन पहले चरण में हुए टेस्ट के दौरान पाया गया कि सोयाबीन केमिकल युक्त दवा कैंसरग्रस्त कोशिकाओं पर प्रभावशाली हैं और यह प्रोस्टेट कैंसर की रोकथाम में कारगर भूमिका निभा सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह थेरेपी दूसरी अन्य थेरेपी की तरह ही काम करती है लेकिन यह पहली ऐसी थेरेपी है जिसमें किसी भी प्रकार के कैंसर उपचार में टॉक्सिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। वहीं दूसरे चरण में हुए शोध में करीब 1300 महिलाओं को शामिल किया गया। बफैलो यूनिवर्सिटी द्वारा किए दूसरे शोध में पाया गया कि सोयाबीन केमिकल आईसोफलावोन्स विकसित हो रहे ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम में सुधार करने में सहायक हो सकता है। शोधार्थी एनी बेवर ने पाया कि जिन लोगों ने आईसोफलावोन्स की उच्चतम मात्रा का सेवन किया उनमें ब्रेस्ट ट्यूमर के आक्रमण में 30 फीसदी की कमी दर्ज की गई और उनमें लो-ग्रेड टूमर के जोखिम में भी 60 फीसदी कमी दर्ज की गई। बेवर व उनके सहयोगियों ने करीब 683 बे्रस्ट कैंसर पीड़ित महिलाओं व करीब 611 स्वस्थ महिलाओं का मूल्यांकन करने के बाद कहा कि यह अभी सुनिश्चित नहीं हो सका है कि यह किस तरह से काम करता है, क्योंकि अभी तक इसकी पुष्टि होनी बाकी है। उन्होंने आगे कहा कि अभी इस विषय पर और अधिक अनुसंधान की जरूरत है।


No comments:

Post a Comment