अगर आपकी कमर फैल कर तोंद का रूप लेने लगी है तो सावधान हो जाएं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने अपने ताजा अध्ययन में बताया है कि अगर आपकी कमर चौड़ी होती जा रही है और पेट बढ़कर तोंद बन चुका है तो इससे आपके दिमाग को खतरा है। जंग फूड से इंसान के दिमाग को भी जंग लगने लगता है। उनका कहना है कि तोंद बढ़ने से दिमाग सिकुड़ने लगता है। न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर अंटानियो कोविट के अनुसार मोटापा बढ़ने के साथ लोगों को मधुमेह का रोग घेरने लगता है। डायबिटीज की टाइप-2 बीमारी ही दिमाग की गड़बड़ी का भी कारण बनती है। कोविट ने मोटापे के दिमाग की बनावट पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करने के लिए 44 मोटे लोगों के दिमाग पर चुंबकीय दबाव से मिलने वाली छवि का सहारा लिया। फिर इन लोगों से मिले नतीजों की तुलना उसी उम्र और पृष्ठभूमि के 19 पतले लोगों से की। उन्होंने पाया कि मोटे लोगों के मस्तिष्क के अमिग्डाला नामक भाग में पानी की मात्रा अधिक होती है। दिमाग का यह हिस्सा लोगों के खानपान की आदतों को प्रभावित करता है। उन्होंने पाया कि मोटे लोगों के दिमाग में न्यूरॉन कम होते हैं और जो होते भी हैं वह सिकुड़ने लगते हैं। कोविट ने पाया कि मोटे लोगों के दिमाग के अग्र भाग में छोटे-छोटे कोर्टिस देखे जा सकते हैं। यह भाग भावना पर नियंत्रण का काम करता है। साथ ही खानपान की आदतों को भी नियंत्रित करता है।
No comments:
Post a Comment