Saturday, January 8, 2011

अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है हरी चाय

अल्जाइमर जैसी बीमारियों से पीडि़त लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एक नए शोध से पता चला है कि रोजाना हरी चाय का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। न्यूकैसल विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि प्राचीन चीनी पेय कैंसर से रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डेली मेल ने अनुंसधान रिपोर्ट के लेखक डॉ. इद ओकेलो के हवाले से कहा, इस अनुसंधान में पाया गया कि हरी चाय के पाचन के बाद निकलने वाले रसायन अल्जाइमर से बचने में काफी मदद करते हैं।

No comments:

Post a Comment