Sunday, January 9, 2011

मस्तिष्क के लिए घातक है अत्यधिक व्यायाम

एक नए शोध में सुझाया गया है कि ज्यादा देर तक जिम में पसीना बहाने से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे सोचने, समझने और राय बनाने की क्षमता घट जाती है। रिपोर्ट कहती है कि यह खासकर महिलाओं के लिए अधिक घातक है। ऐसी महिलाएं जो जल्दी स्लिम दिखने के लिए अधिक देर तक जिम में समय बिताती हैं उनका मानसिक संतुलन किसी भी उम्र में डगमगा सकता है और उनकी सोचने और समझने की शक्ति क्षीण हो सकती है। न्यू साइंस रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा देर तक व्यायाम करने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन की दर में वृद्धि होने लगती है जिससे रजोनिवृति का चक्र गड़बड़ा जाता है। जबकि पूर्व शोध में सुझाया गया है कि प्रीमोनोपोजल के समय एस्ट्रोजन हार्मोन की निम्न दर मानसिक प्रणाली में क्षीणता लाती है। टोरंटो यूनिवर्सिटी की मेरी टायरनी द्वारा संचालित इस शोध में करीब 90 स्वस्थ पोस्ट मोनापोजल महिलाओं को शामिल किया गया, जो कई वर्षों से लगातार व्यायाम कर रही थीं। मानसिक योग्यता परीक्षण के दौरान पाया गया जिन महिलाओं में अधिक देर तक व्यायाम की आदत पाई गई उनका विभिन्न मानसिक कार्यों में प्रदर्शन निराशाजनक था। बकौल टायरनी, ’महिलाएं अधिक व्यायाम से बचें, क्योंकि इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
लगातार अधिक देर तक व्यायाम से सोचने और समझने की शक्ति क्षीण हो सकती है।

No comments:

Post a Comment