वैज्ञानिकों की मानें तो खसरा वायरस को कैंसर जैसी बीमारी में हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की एक रिसर्च टीम ने यह तकनीक बनाने में सफलता हासिल की है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा मॉलिक्यूलर मैकेनिज्म बनाया है जिसमें खसरा वायरस को शरीर की कोशिकाओं के साथ इस तरह से प्रवेश कराया जाता है कि यह कैंसर के टूमर पर जाकर आक्रमण करता है। वैज्ञानिक रॉबर्टो केटेनीयो का कहना है कि यह वायरस उसी कैंसर सेल पर आक्रमण करता है जिसका प्रोटीन वायरस की सेल से मिलता-जुलता हो। इससे होता यह है कि खसरा के वायरस को भी उसी प्रोटीन से बनाने की कोशिश की जाती है जिसमें कैंसर का टूमर बढ़ रहा है।
No comments:
Post a Comment