Saturday, January 8, 2011

विटामिन डी कर सकता है टीबी का जल्द उपचार

ब्रिटिश वैज्ञानिकों के अनुसार विटामिन डी क्षय रोग (टीबी) के इलाज के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवाओं के असर को बढ़ाकर इसके उपचार में मदद करता है। बा‌र्ट्स एंड लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड डेंटिस्ट्री के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किए गए एक परीक्षण में पाया गया कि विटामिन डी की अतिरिक्त खुराक लेने वाले टीबी के मरीज, इसकी खुराक न लेने वाले मरीजों से लगभग एक हफ्ते पहले ठीक हुए। यह अध्ययन मेडिकल जर्नल द लांसेट में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने टीबी के कुछ मरीजों को विटामिन डी की 2.5 मिलीग्राम खुराक दी, जबकि अन्य मरीजों को टीबी की सामान्य दवा दी गई। जिन मरीजों को विटामिन डी की खुराक नहीं दी गई थी वह औसतन छह हफ्तों में ठीक हुए बकि विटामिन डी लेने वाले पांच हफ्ते में स्वस्थ हो गए।


No comments:

Post a Comment