Saturday, January 15, 2011

स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाती हैं पेनकिलर्स

आइबुप्रोफेन और डाईक्लोफेनेक जैसी आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दर्दनिवारक दवाएं हृदय आघात या स्ट्रोक के खतरे को इस हद तक बढ़ा सकती हैं कि मरीज की मौत भी हो सकती है। एक ताजे अध्ययन में वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। यह अध्ययन दर्दनिवारक दवाओं के कार्डियोवेस्कुलर प्रभावों को लेकर किए गए सर्वाधिक विस्तृत अध्ययनों में से एक है। स्विटजरलैंड में बर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में 116,000 से ज्यादा मरीजों को शामिल किया और इन पर 31 से ज्यादा परीक्षण कर आंकड़े प्राप्त किए और उनका विश्लेषण किया है। उन्होंने पाया कि हृदय रोग से ग्रस्त जो मरीज रोजाना काफी उच्च मात्रा में दर्दनिवारक दवाएं लेते हैं उनमें एक साल के भीतर स्ट्रोक आने का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी तरह से दर्दनिवारक दवाओं का सेवन कम से कम करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment